Achchhe din ane wale hain
फ़ाग चलना बंद हुआ ,
अब छा गयी महंगाई !
गरीब अब करेगा रोज़ एक नयी लड़ाई !
प्याज़, टमाटर, मिरची ने कर दी है चढ़ाई !
बिन सब्ज़ी सुन पड़ेगी गरीबों की कढ़ाई !
उधर शाहब कहते-कहते थक गये,
गरीबी नहीं गरीब को मिटाने वाले हैं !
अरे सबर करो भैया,
बस अच्छे दिन आने वाले हैं !!
कर लो जितना करना हो महंगा,
ईंट ,बालू ,सरिया ,पत्थर ,
हम सबको आवास दिला देंगे !
भाई बहनो कहकर सर,
फेंककर घर बनवा देंगे !
मिलाओ सुर से सुर इनके तो ठीक,
विरोधी हवालात जाने वाले हैं !
थोड़ा ठहरो भैया,
अब तो अच्छे दिन आने वाले हैं!!
जैसे- तैसे झेली थी नोटबंदी,
अब जीएसटी समझ से परे है !
सभी चिल्ला रहे विकास रुक गया,
साहब तो कहते की सोलह आने खरे हैं !
जो समझा नहीं अभी उसकी कक्षा,
सर अलग लगाने वाले हैं !
सबर करो भाइयों,
अच्छे दिन आने वाले हैं !!
कहीं किसान मरें तो क्या?
कौन सी बात बड़ी है ?
इन्हें तो अभी फुर्सत नहीं,
अभी २०१९ की जो पड़ी है !
मानवता की कर निर्मम हत्या,
सच को बलि चढाने वाले हैं !
सच कहता हूँ देखना,
अब अच्छे दिन आने वाले हैं !!!!! किशन राज
Good work
ReplyDeleteThanx
DeleteGood work
ReplyDelete